विद्यालयों में उत्साहपूर्वक मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

टिब्बी के विद्यालयों में भाषण, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया कारगिल विजय दिवस

Published On

टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: टिब्बी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक एवं अन्य विद्यालयों में शनिवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय तथा कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में विभिन्न प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कारगिल युद्ध की शौर्यगाथा से नई पीढ़ी को अवगत कराया। विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, देशभक्ति गीत एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉक स्तर से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार थोरी तथा जिला स्तर से अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय भार्गव ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यक्रमों की सराहना की।

कारगिल विजय दिवस के सफल आयोजन में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, टिब्बी के प्रधानाचार्य श्री जगदीश कुमार, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, टिब्बी के श्री विजयपाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलेमगढ़ के श्री शिव कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 4-के.एस.पी. की श्रीमती कृष्णा चौधरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाईवाला के श्री अवनीश कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुड़िया के श्री राजन सिंह, चौधरी रामचंद्र गोदारा उच्च माध्यमिक विद्यालय, 4-आरपी की सुश्री नीलम लाखेरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पन्नीवाली के श्री महेंद्र मदान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,

पीरकामदिया के श्री विनोद पुनिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 6-जीआर की सुश्री मीनाक्षी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबली खुर्द के श्री जितेंद्र कुमार, राजकीय संस्कृत विद्यालय, साबुआना की सुश्री रेणु बाला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिलवाला खुर्द के श्री मुनिराम लेघा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबली कला के श्री प्रेम घोटिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बशीर के श्री अमन सिहाग तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलडखेड़ा के श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सभी विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया तथा वीर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Tibbi News

About The Author

Related Posts