खेल विश्वविद्यालय राई में दाखिले की अंतिम तिथि 30 जुलाई
प्रवेश परीक्षा से चूके अभ्यर्थियों के लिए राहत
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक उन अभ्यर्थियों को एक और अवसर प्रदान किया है, जो किसी वास्तविक कारणवश निर्धारित तिथि पर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके थे। ऐसे सभी अभ्यर्थी अब 30 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया है।
कि जो विद्यार्थी अपने आरक्षण श्रेणी में परिवर्तन अथवा पाठ्यक्रम परिवर्तन का अनुरोध करना चाहते हैं, वे 27 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल को admissions@suoh.ac.in पर भेज सकते हैं। यह सुविधा बी.पी.ई.एस. (BPES), बी.एससी. स्पोर्ट्स साइंस, एम.पी.ई.एस. (MPES) तथा एम.एससी. स्पोर्ट्स साइंस पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहेगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई 2026 को प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व प्रवेश पोर्टल में ईमेल करें।