धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा CJP, नहीं माने तो आंदोलन होगा तेज: आशुतोष रांका

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा CJP, नहीं माने तो आंदोलन होगा तेज: आशुतोष रांका

Published On

नई दिल्ली। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन को मुआवजे और कानूनी कार्रवाई से जुड़े मुद्दों पर शनिवार को सरकार की ओर से लिखित समझौते की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आंदोलन से जुड़े कई अहम विषयों पर सरकार के साथ बातचीत जारी है और संगठन को सकारात्मक आश्वासन मिलने की अपेक्षा है। रांका ने कहा कि आंदोलन की सबसे प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया का संगठन इंतजार कर रहा है और आगे की रणनीति उसी के आधार पर तय की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ऐसी स्थिति में सीजेपी जल्द ही देशव्यापी स्तर पर आंदोलन के अगले चरण का आह्वान कर सकता है। आशुतोष रांका ने कहा कि आंदोलन से जुड़े लोग अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी बातों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का अगला कदम सरकार की प्रतिक्रिया और वार्ता के परिणामों पर निर्भर करेगा।

About The Author

Related Posts