शनिवार व रविवार को सात-सात घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
शनिवार-रविवार को 10 से 5 बजे तक बिजली कटौती, विभाग ने दी जानकारी
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के पब्लिक इण्टर कॉलिज से पानीपत-शामली बाईपास मार्ग तक हाईवोल्टेज लाइन शिफ्टिंग के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवी मंदिर के कोतवाली फीडर की आपूर्ति शनिवार व रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उक्त आश्य की जानकारी विद्युत उपकेन्द्र के प्रभारी अवर अभियंता अजय शर्मा ने दी। उन्होंने आगे बताया कि लाइन शिफ्टिंग कार्य के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण होते से विद्युत आपूर्ति अविलंब बहाल कर दी जाएगी।
8.jpg)