यमुना के जलस्तर में 22 सेंटीमीटर की मामूली गिरावट
यमुना में पानी की आवक कम हुई, जलस्तर में दर्ज हुई गिरावट
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना में यमुना के जलस्तर में 22 सेंटीमीटर की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 9867 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में निरन्तर पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार को प्रातः आठ बजे बैराज से यमुना नदी में अधिकतम 8467 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। हालांकि यमुना में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में भी कमी आई है, जिसके चलते शुक्रवार को कैराना में यमुना नदी के जलस्तर में 22 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई।
यमुना नदी का जलस्तर 228.82 मीटर से घटकर 228.60 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार प्रातः आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 9867 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। हालांकि इस पानी से यमुना के बहाव में वृद्धि होने की संभावना नही है। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार प्रातः आठ बजे अधिकतम 9867 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है। यमुना के जलस्तर में आंशिक गिरावट हुई है। यमुना ब्रिज पर लगे सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है।
