मीरापुर एसडीओ कृष्ण मोहन का तबादला

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur: मीरापुर उपखंड विद्युत विभाग में तैनात उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कृष्ण मोहन कुमार का खतौली देहात में  स्थानांतरण होने पर विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विदाई समारोह के दौरान एसडीओ कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि मीरापुर उपखंड में उनका लगभग दो वर्ष का कार्यकाल शांतिपूर्ण एवं यादगार रहा। उन्होंने कहा कि यहां उनकी पोस्टिंग जुलाई 2024 में हुई थी और इस दौरान उन्हें क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग एवं सम्मान मिला।

उन्होंने अपने कार्यकाल में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मीरापुर के लोगों का स्नेह और सहयोग वह हमेशा याद रखेंगे। विभागीय कर्मचारियों के साथ भी उनके मधुर और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे। कर्मचारियों ने बताया कि एसडीओ साहब का व्यवहार हमेशा सरल, विनम्र और सहयोगात्मक रहा। वे अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं से समान सम्मान के साथ बातचीत करते थे, जिसके कारण सभी के बीच उनकी एक सकारात्मक छवि बनी। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर एसडीओ कृष्ण मोहन कुमार को भावभीनी विदाई दी तथा उनके नए कार्यस्थल पर सफलता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Miranpur News (2)

About The Author

Related Posts