डीपीएस बठिंडा के छात्रों ने चलाया फीडिंग द् कम्युनिटी अभियान

DPS बठिंडा के छात्रों ने जरूरतमंदों के लिए चलाया सहायता अभियान

Published On

बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Bathinda News: दिल्ली पब्लिक स्कूल बठिंडा के छात्रों ने इंटरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपल के अंतर्गत सोमवार, 21 जुलाई को फीडिंग द् कम्युनिटी नामक सामुदायिक सेवा अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत छात्रों ने एआईआईएमएस बठिंडा स्थित लंगर समिति को मरीजों और उनके परिजनों के लिए राशन सामग्री भेंट की। स्कूल के 20 छात्र स्वयंसेवकों और 2 शिक्षकों की टीम ने कई दिनों तक सूखा राशन, अनाज, दाल, चावल और दैनिक उपयोग की सामग्री एकत्रित की।  

एकत्रित सामग्री को स्कूल में ही कार्टन और बोरियों में पैक कर एआईआईएमएस बठिंडा ले जाया गया। वहाँ पहुंचकर छात्रों ने लंगर समिति के सदस्यों से मुलाकात की और स्वयं सामग्री उतारकर सामुदायिक रसोई तक पहुंचाई। आईएवाईपी प्रोग्राम के अवार्ड लीडर प्रमोद कुमार बारिक ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में करुणा, टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। उन्होंने कहा कि जब बच्चे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं तो उनमें मानवीय मूल्यों का विकास होता है। 

Bathinda News
Bathinda News: डीपीएस बठिंडा के छात्रों ने चलाया फीडिंग द् कम्युनिटी अभियान।

About The Author

Related Posts