Paid Tribute: शरीरदानी दिलबाग सिंह इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि
सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित
हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह। )। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से शुरू की गई अमर सेवा मुहिम के तहत चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान कर अमर हुए ब्लॉक सहजीपुरा के दिलबाग सिंह इन्सां (82) को रविवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कर श्रद्धांजलि दी गई। सच्ची सेवा समिति के जिम्मेवार गुरजीत सिंह इन्सां व सच्ची सेवा समिति के सेवादार जसवीर सिंह इन्सां के पिता दिलबाग सिंह इन्सां अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर 12 जुलाई को मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे थे। Hanumangarh News
डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए परिजनों ने सचखंडवासी की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए देहदान किया। उनकी पावन देह चिकित्सा रिसर्च के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज नोएडा को दान की गई। शरीरदानी दिलबाग सिंह इन्सां की पावन स्मृति में हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केन्द्र में आयोजित नामचर्चा में सचखंडवासी के परिजनों, रिश्तेदारों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों तथा ब्लॉक सहजीपुरा, हनुमानगढ़, पीलीबंगा सहित अन्य जगहों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।
ब्लॉक सहजीपुरा के प्रेमी सेवक जगदीप इन्सां ने पवित्र नारा धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर श्रद्धांजलि नामचर्चा शुरू करवाई। इसके बाद पूज्य गुरु जी की ओर से फरमाई गई अरदास 'करते हैं अरदास तेरे चरणों में सतगुरु कर लेना मंजूर' लगाई गई। तदोपरांत कविराजों ने वैराग्यमय भजनों के माध्यम से साध-संगत को मनुष्य जन्म के असली मकसद और उसकी नश्वरता से रूबरू करवाया। इसके बाद पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों को बड़ी स्क्रीन के जरिए साध-संगत को श्रवण करवाया गया। अंत में सचखंडवासी दिलबाग सिंह इन्सां की आत्मा की शांति के लिए सुमिरन किया गया। वहीं नामचर्चा समापन पर शरीरदान जैसे पुनीत कार्य के लिए सच्ची सेवा समिति की ओर से सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राजस्थान स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार सुमन कामरा इन्सां, सम्पूर्ण सिंह इन्सां, रणजीत सिंह इन्सां, गोपाल बंसल इन्सां, रुघाराम इन्सां, सतीश इन्सां, हरीश इन्सां, मदन इन्सां, गुरजंट सिंह इन्सां, सच्ची सेवा समिति सेवादार श्यामलाल इन्सां, सुरेश मरेजा इन्सां, सेवा समिति के सेवादार केवल कृष्ण कुमार, अवि मरेजा इन्सां, गुरप्रीत इन्सां, गुरप्रीत सिंह गोगा, राजू इन्सां, विपिन जिन्दल, जसपाल इन्सां, बादल सिंह इन्सां, गुरचरण सिंह इन्सां, प्रेम इन्सां, जयपाल इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक गिरधारी इन्सां सहित सचखंडवासी के परिजन ग्राम पंचायत सहजीपुरा प्रशासक संदीप सिद्धू, नौरंगदेसर प्रशासक संदीप कौर, प्रशासक प्रतिनिधि गुरसेवक सिंह, केवल सिंह, गुरलाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अमनदीप सिंह, सहदिल, कमलनूर, सफरीत, तकदीर सहित रिश्तेदार व साध-संगत मौजूद रही। Hanumangarh News
