Tree Plantation: भतीजी के जन्मदिन पर फिजूलखर्ची की बजाय पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का किया अनुसरण

Published On

भादरा (राजस्थान)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए दैनिक सच कहूँ के स्टाफ सदस्य राजेश बैनीवाल ने सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी भतीजी चित्रा चौधरी के जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करने के बजाय अपने पैतृक गांव खचवाना, भादरा (राजस्थान) में दो पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। Tree Plantation

इस अवसर पर राजेश बैनीवाल ने कहा कि विशेष अवसरों को दिखावे और अनावश्यक खर्च के बजाय समाज और प्रकृति के हित में समर्पित करना ये पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाएं हैं। पौधारोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रभावी माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य खुशी के अवसरों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी जाएगा। राजेश बैनीवाल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया। Tree Plantation

About The Author

Related Posts