दरक गया भोकरहेड़ी-शुकतीर्थ मार्ग, दुर्घटना की आशंका
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: बारिश के दौरान भोकरहेड़ी-शुकतीर्थ मार्ग बीच से धंस गया। जिससे वाहनों के फंस जाने व दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग को शीर्घ ठीक कराने की मांग की है। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी किसान बिजेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, विनोद, उमेश आकाश, कालू, विनीत, रवि, आदेश,बंटू,सन्नी, मंगल सिंह आदि ने बताया कि गांव बहुपुरा के पास भोकरहेड़ी-शुकतीर्थ मार्ग बीच से धंस गया है। मार्ग में गहरा गड्ढा बन गया है।
प्रतिदिन किसानों के अनेक ट्रैक्टर ट्राली भैंसा बोगी वहां से गुजरते हैं। शुकतीर्थ जाने श्रद्धालु की बसें अन्य सेंकडों वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। जिससे बड़ी दुर्घटना घटने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने मार्ग को शीघ्र ठीक कराने की मांग जिलाधिकारी से की है वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोनी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मार्ग का निर्माण किया गया था। रूरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिशासी अभियंता को इस सम्बंध में सूचित किया जाएगा।
