Terrorist Arrested: दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में की बड़ी कार्रवाई

Published On

Security Forces: इंफाल,  (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मणिपुर पुलिस ने चोरी की एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से आज जारी बयान में बताया गया है कि 16 जुलाई को सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग लोकतक प्रोजेक्ट क्षेत्र से मणिपुर पीपुल्स डिफेंस फोर्स (एमपीडीएफ) के कैडर खुंद्राकपम बोयनाओ मैतेई (25) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक .32 पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस से भरी मैगजीन तथा एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए। Terrorist Arrested:

इसी दिन एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के वांगजिंग बाजार लामदिंग लैशराम लेइकाई स्थित उसके आवास से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय कैडर टौरंगबाम डेविड सिंह उर्फ सनाम्बा (24) को गिरफ्तार किया। इससे पहले मणिपुर पुलिस ने काकचिंग जिले के सोरा आवांग लेइकाई क्षेत्र से एक होंडा डियो स्कूटी बरामद की, जिसे इम्फाल पूर्व के एंड्रो पार्किंग क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों की आगे की जांच जारी है। Terrorist Arrested:

About The Author

Related Posts