थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायतें, एक निस्तारित

कोतवाली समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली प्रांगण में आयोजित थाना समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से सम्बंधित तीन शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 03 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन चौहान, सीओ कैराना हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह, एसएसआई अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।

Letter

Letter

About The Author

Related Posts