एसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कैराना में किया पैदल गश्त, व्यवस्था परखी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मंगलवार देर शाम एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस बल के साथ में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों, कांवड़ यात्रा मार्ग, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, मुस्तैदी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने स्थानीय व्यापारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन से संवाद स्थापित करके उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही, कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts