शिक्षा और रोजगार
जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ए. पी. गर्ग पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने मारी बाज़ी
जिला कराटे प्रतियोगिता में ए.पी. गर्ग स्कूल के खिलाड़ियों की शानदार जीत
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ए. पी. गर्ग पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। यह प्रतियोगिता गोहाना स्थित बाल भारती विद्या पीठ स्कूल में आयोजित की गई थी। इसका आयोजन 20 व 21 जुलाई को किया गया था। यह प्रतियोगिता आयु वर्ग 14, 17 व 19 अलग अलग भार वर्ग में आयोजित की गई।
जिसमें अंडर 17 में अनिकेत व हर्ष ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ध्रुव ने सिल्वर मेडल , रिषभ व गर्वित ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। अंडर 14 में मनन ने सिल्वर , ओमित और समर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। अनिकेत और हर्ष राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चुने गए हैं। विद्यालय पहुंचने पर इन विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर घनश्याम गुप्ता ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया व कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है।
उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार लगन, मेहनत और समर्पण के साथ अभ्यास करते रहने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भारतीय जनहित परिषद, खरखौदा के चेयरमैन भरत शर्मा एवं वाइस चेयरमैन डॉ. कर्मबीर सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
2.jpg)