भट्ठे की मिट्टी के ढेर पर चढ़ा 12 साल का बालक आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में, गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर

मिट्टी के ढेर पर खेल रहा था 12 साल का बच्चा, हाईटेंशन लाइन से झुलसा

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: फरमाना गांव में मंगलवार देर शाम को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घायल रोहन को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिलाया गया, बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मोहाना-फरमाना मार्ग के पास खेतों में ईंट-भट्ठे के लिए मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगाए गए थे। खेलते समय रोहन इन ढेरों पर चढ़ गया।

इसी दौरान वह वहां ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के बेहद करीब पहुंच गया और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार बालक का उपचार पीजी रोहतक में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों के साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षा मानकों और लापरवाही के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts