शिक्षा और रोजगार
Blood Donation: आशीष इन्सां व एमएसजी आईटी विंग सेवादार प्रिंस इन्सां ने निभाया इंसानियत का फर्ज
पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सेवादारों ने किया रक्तदान
किनाना/जींद (राहुल)। गांव पड़ाना, ब्लॉक किनाना निवासी एमएसजी आईटी विंग सेवादार आशीष इन्सां ने पीजीआई रोहतक में प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर एक महिला की मदद के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। रक्त की जरूरत की जानकारी मिलने पर आशीष इन्सां ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और महिला की सहायता की। Blood Donation
आशीष इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने उन्हें मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा दी है। वह भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य करते रहेंगे। महिला के परिजनों ने रक्तदान के लिए आशीष इन्सां का आभार जताते हुए पूज्य गुरु जी का भी धन्यवाद किया।
डेरा श्रद्धालु ने 61वीं बार रक्तदान कर बचाई कैंसर मरीज की जान
यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु ने कैंसर पीड़ित की एक यूनिट रक्तदान कर उसकी जान बचाई। आईटी विंग मैंबर प्रिंस इन्सां ने बताया ब्लॉक यमुनानगर निवासी दीपक इन्सां ने सिविल अस्पताल में दाखिल एक कैंसर पीड़ित मरीज को एक यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि दीपक इन्सां ने पूज्य गुरु जी की प्रेरणा पर चलते हुए 61वीं बार रक्तदान किया। Blood Donation