प्रताप स्कूल में जिला स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल  में जिला स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाअधिकारी प्रदीप राठी, बी.आर.सी. मनोज दहिया, द्रोणाचार्यअवार्डी ओमप्रकाश दहिया,  स्कूल के संस्थापक सतप्रकाश नम्बरदार एवं प्राचार्या दया दहिया ने रिबन काटकर किया।

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)।  Sonipat News: प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल  में जिला स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाअधिकारी प्रदीप राठी, बी.आर.सी. मनोज दहिया, द्रोणाचार्यअवार्डी ओमप्रकाश दहिया,  स्कूल के संस्थापक सतप्रकाश नम्बरदार एवं प्राचार्या दया दहिया ने रिबन काटकर किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राठी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देती हैं। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी  ओमप्रकाश दहिया ने  कहा कि भारोत्तोलन केवल शक्ति का खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, तकनीक, धैर्य और आत्मविश्वास का भी खेल है।

उन्होंने कहा कि एक सफल खिलाड़ी बनने के लिए नियमित अभ्यास, संतुलित एवंपौष्टिक आहार, पर्याप्त विश्रामतथा अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करना अत्यंतआवश्यक है। इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडौरी के प्राचार्य श्री सुभाष, डी.पी. श्री नरेश कुमार (दत्तौली), पी.टी.आई. श्री रोहताश (राजकीय विद्यालय, सिसाना), श्रीमती रीना (पीजीटी शारीरिक शिक्षा, जटवाड़ा) तथा कोच श्री सत्यवान सहितअनेक खेल अधिकारी, प्रशिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों नेउत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन नेसभी खिलाड़ियों कास्वागत करते हुएप्रतियोगिता के सफल आयोजनकी शुभकामनाएं दीं।

Sonipat News

About The Author

Related Posts