साइबर ठगी मामले में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

साइबर ठगी केस में गुजरात से दो आरोपी गिरफ्तार, उपलब्ध कराया था बैंक खाता

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। थाना साइबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम की पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति से करीब पांच लाख 37 हजार रुपये की ठगी की थी। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने 30 नवंबर 2025 को थाना साइबर अपराध पश्चिम में शिकायत दी थी। उसने बताया कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर उससे करीब पांच लाख 37 हजार रुपये की ठगी की गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना साइबर अपराध पश्चिम की टीम ने एएसआई संदीप और एएसआई नितिन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुजरात के जिला पाटन निवासी प्रजापति संजय कुमार, जिला मेहसाणा निवासी ठाकोर निकुल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ठगी की राशि जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी वह खाता आरोपी संजय कुमार के नाम पर था।

संजय ने ठगी के रुपये निकालकर दूसरे आरोपी को दिए थे। इसके बदले उसे एक लाख रुपये मिले थे। आरोपी निकुल ने शिकायतकर्ता से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल की गई सिम कार्ड आरोपियों को उपलब्ध कराई थी। इसके बदले उसे पांच हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों से आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है।

Gurugram News
Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी।

About The Author

Related Posts