शिक्षा और रोजगार
प्रताप नगर में प्लाट के कब्जे को लेकर हुआ झगड़े में अनाज मंडी प्रताप नगर में हुई पंचायत शुक्रवार तक का दिया समय
जमीन पर विवाद, पंचायत में दोनों पक्षों को दिया गया समय
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: प्रताप नगर में तीन दिन पहले हुए प्लॉट को लेकर झगड़े के मामले में दोनों पक्षों की प्रताप नगर अनाज मंडी में पंचायत हुई जिसमें दोनों पक्षों को डीएसपी रजत गुलिया ने शुक्रवार तक का समय दिया। तब तक कोई भी पक्ष विवादित जगह पर कोई भी पक्ष कब्जा करने या निर्माण करने का प्रयास नहीं करेगा। इस बात पर दोनों पक्ष सहमत हुए।
आपको बता दें कि तीन दिन पहले दुकान के प्लॉट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था जिसमें कई लोग घायल हो गए थे जिसको लेकर मौके पर तीन 112 पुलिस की टीमों को तैनात किया गया और विवादित जगह पर पुलिस की तैनाती की गई। दोनों पक्षों को लेकर बुधवार तक का डीएसपी रजत गुलिया ने समय दिया हुआ था जिसको लेकर आज फिर दोनों पक्ष के लोग अनाज मंडी प्रताप नगर में एकत्रित हुए। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को लेकर मीटिंग की गई जिसमें राजस्व विभाग से वेरिफाई करवाने की बात सामने आई दोनों पक्षों को शुक्रवार तक का समय दिया गया और दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हो गए।
इस बारे में थाना प्रभारी प्रताप नगर रोहतास ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया और समझाया गया। दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए और शुक्रवार तक का समय दिया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर दो पक्षों का झगड़ा हो रहा है उस जगह को नेशनल हाईवे एक्वायर कर चुका है और उस जगह का मुआवजा भी दिया जा चुका है। प्रताप नगर में कई जगह बची हुई जगह पर झगड़ा पहले भी हो चुका है। जिन जगहों का मुआवजा मिला है उनमें से सरसई के हिसाब से जगह बची हुई थी जिस पर झगड़ा चल रहा है।
दोनों पक्षों की तरफ से मौके पर बंसी लाल सैनी, कर्ण सैनी, मांगे राम,मेनपाल,पंकज बेगमपुर,राजन बल्ले वाला,परवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
