नकली नोट सप्लाई करने वाला हिस्ट्रीशीटर 3 दिन के रिमांड पर

पैसे डबल करने के नाम पर ठगी के करीब 30 मामलों में दर्ज है 

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने पैसे डबल करने के नाम पर ठगी और नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना एवं हिस्ट्रीशीटर भूरा सिंह उर्फ भूरिया निवासी कीर्ति नगर को सरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस को पूछताछ में नकली नोटों की सप्लाई चेन और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि भूरिया के खिलाफ सरसा, हिसार, जींद तथा राजस्थान में नकली नोट सप्लाई और धोखाधड़ी के करीब 30 मामले दर्ज हैं।

आरोपी भोले-भाले लोगों को पैसे दोगुने करने का झांसा देकर नकली करेंसी थमा देता था और असली रकम लेकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को 50 हजार रुपये की नकली करेंसी, पुलिस वर्दी और अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि गिरोह को नकली नोट भूरिया ही उपलब्ध कराता था। इसी आधार पर उसे प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान गिरोह के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में जो भी व्यक्ति इस गिरोह से जुड़ा मिलेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Employee-arrested
सांकेतिक फोटो

 

About The Author

Related Posts