शिक्षा और रोजगार
लाइन शिफ्टिंग के चलते सात घंटे बाधित रहेगी देवी मन्दिर बिजलीघर की आपूर्ति
23 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नहीं रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के पब्लिक इण्टर कॉलिज से पानीपत-शामली बाईपास मार्ग तक हाईवोल्टेज लाइन शिफ्टिंग के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवी मंदिर के कोतवाली फीडर की आपूर्ति गुरुवार, दिनांक 23 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उक्त आश्य की जानकारी एसडीओ कैराना अमित कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने आगे बताया कि लाइन शिफ्टिंग कार्य के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण होते से विद्युत आपूर्ति अविलंब बहाल कर दी जाएगी।