वार्ड-10 में नई सड़क, नाली निर्माण व साफ-सफाई कराए जाने की मांग

कैराना में सड़क-नाली निर्माण की उठी मांग

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगरपालिका परिषद कैराना के वार्ड संख्या-10 के पूर्व सभासद ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर वार्ड में जर्जर हो चुकी सड़क व नाली के पुनर्निर्माण तथा नियमित साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल(आईजीआरएस) पर भी समस्या को दर्ज कराया गया है। 

कस्बे के वार्ड संख्या दस मोहल्ला छड़ियान से सभासद रहे राशिद उर्फ पोती ने नगरपालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप को पत्र भेजा है। बताया कि उनके वार्ड की ज्यादातर सड़कें टूटी हुई है और जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम होने के कारण सड़कों में हुए गड्ढे लोगो के लिए हादसों का कारण बन रहे है। पत्र में बताया कि वार्ड में कई स्थानों पर नालियां ही नही बनी है और जहां पर नालियां है वहां नियमित साफ-सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है, जिससे गंदगी, दुर्गंध और बीमारी जनित कीटाणुओं पैदा हो रहे है। पूर्व सभासद ने वार्ड में सड़कों व नालियों के पुनर्निर्माण, नियमित साफ-सफाई व कूड़ा उठाने आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का अनुरोध किया है।

निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर रखवाने की मांग

नगरपालिका परिषद कैराना के विभिन्न वार्डों के सभासदों ने नपा चेयरमैन शमशाद अहमद व अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप को संबोधित एक पत्र भेजा है। बताया कि बरसात के मौसम में कस्बे की विद्युत व्यवस्था अत्याधिक खराब है, जिसका कारण ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर है। ये ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर आए दिन फुंक रहे है। बिजली विभाग के नियमानुसार, फुंके ट्रांसफॉर्मर को दो दिनों के भीतर बदला जाना होता है, परन्तु खराब हुए अधिकतर ट्रांसफॉर्मर समय से नहीं बदले जा रहे है, जिस कारण नगरवासियों को पीने के पानी व प्रकाश की बड़ी समस्या होती है।

ऐसे में उपरोक्त समस्या के दृष्टिगत 400 व 250 केवीए के चार अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर ट्राली समेत मंगवाए जाए। ताकि खराब हुए ट्रांसफॉर्मर के ठीक होने तक किसी भी मोहल्ले में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर से निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जा सके। सभासदों ने इस प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में शामिल करने की भी मांग की है। पत्र पर राशिद अहमद, वासिद अली, तौसीफ चौधरी, रईस अहमद, मोहम्मद फुरकान आदि सभासदों के हस्ताक्षर अंकित है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts