किसानों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते के विरोध में किसानों की मोटरसाइकिल रैली

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौते के विरोध में बुधवार को देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले किसानों, मजदूरों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई लघु सचिवालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौता देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

उनका कहना था कि यदि यह समझौता लागू किया गया तो भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी करती है तो देश बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मोटरसाइकिल रैली के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फ्री ट्रेड समझौते का विरोध जताया और कहा कि देश के कृषि एवं ग्रामीण हितों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

देश बचाओ मोर्चे ने निकाली मोटरसाईकिल जागृति यात्रा

यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी  द्वारा यमुनानगर में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। जिला यमुनानगर के किसान अपने-अपने ब्लॉक से एकत्रित होकर मोटरसाईकिलों से कैल कचरा प्लांट पर पहुंचे और वहां से जिले भर के किसान मोटरसाइकिल यात्रा लेकर शहर से गुजरे और डीसी कार्यालय पहुंचे और डीसी प्रीति के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाकियू नेता संजू गुदियाना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं कि भारत सरकार अमेरिका के साथ जो समझौते बिना टैक्स के करने जा रही है उनको न करें।

Yamunanagar News
Yamunanagar News: डीसी प्रीति को मांगो का ज्ञापन देते देश बचाओ मोर्चा के सदस्य व मोटरसाईकिल यात्रा में भाग लेते किसान।

 

उन समझौतो के होने से भारत के किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होने कहा कि  भारत में केवल एक से दो एकड़ तक के किसान है, जो केवल जीवन के लिए खेती कर अपना गुजारा करते हैं। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष संदीप टोपरा, डायरेक्टर मन्दीप रोड छप्पर, गुरवीर सिंह तलाकौर, विक्रांत ससोली, राज कुमार छछरौली, नैब सिंह बुढेडी, कृष्ण पाल, राजेश, जगतार प्रताप नगर, अनेज, किरण पाल, जसबिन्द,्र राजीव, जीत व सचिन मौजूद रहे। 

About The Author

Related Posts