वाहन बेचने के नाम पर पंजाब के व्यक्ति से 2.90 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराकर की 2.90 लाख की ठगी, आरोपी पकड़ा गया

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: वाहन बेचने का झांसा देकर पंजाब के व्यक्ति से ऑनलाइन 2.90 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में साइबर अपराध में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कैराना पुलिस को साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत प्राप्त हुई, जिसकी जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अज्ञात लोगों के द्वारा बहादुर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब पंजाब को वाहन बेचने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने बहादुर सिंह से विभिन्न बैंक खातों में कुल 2,90,004 रूपये स्थानांतरित करा लिये। धनराशि प्राप्त होने के उपरांत बहादुर सिंह को न तो वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही उसकी धनराशि वापस की गई।

प्रकरण की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों एवं डिजिटल विश्लेषण के आधार पर कैराना पुलिस ने पंकज निवासी ग्राम अलीपुर को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी से संबंधित धनराशि प्राप्त होना भी प्रकाश में आया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कैराना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी अनिल कुमार तथा कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह शामिल रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि वाहन बेचने के नाम पर पंजाब के व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 

Kairana News

About The Author

Related Posts