ओएसडी भोपाल सिंह खदरी से मिला शिवाजी प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल; छछरौली में मीडिया सेंटर व एआईपीआरओ नियुक्ति की मांग उठाई

​ओएसडी ने दिया आश्वासन—जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष मामला रखकर कराया जाएगा समाधान

Published On

छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान रविंद्र चौहान के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री के नवनियुक्त ओएसडी (OSD) भोपाल सिंह खदरी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न भेंट कर और पटका पहनाकर ओएसडी बनने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

​मीडिया सेंटर और ड्राइविंग लाइसेंस सेवा शुरू करने का सौंपा मांग पत्र

​मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब की ओर से क्षेत्र की मुख्य मांगों को लेकर ओएसडी को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। इसमें छछरौली में मीडिया सेंटर का निर्माण कराने, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (AIPRO) की स्थायी नियुक्ति करने और छछरौली में ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ मोटर वाहन सीरीज के रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

​मांगों को सुनने के बाद ओएसडी भोपाल सिंह खदरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इन सभी विषयों को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। 

​यह  रहे मौजूद

​इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान, महासचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रामकिशन कश्यप, नितिन सिंगला, अली जान रौनक, रवि सिंघाल, अंतिम प्रजापति और प्रीति सैनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Chhachhrauli News
Chhachhrauli News: ओएसडी भोपाल सिंह खदरी से मिला शिवाजी प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल; छछरौली में मीडिया सेंटर व एआईपीआरओ नियुक्ति की मांग उठाई

About The Author

Related Posts