स्कूल बसों की जांच में तीन बसों के दस्तावेज अधूरे, नोटिस जारी

विद्यार्थियों की सुरक्षा पर फोकस, स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान

Published On

रानियां (सच कहूँ न्यूज)। Rania News: वाहन सुरक्षा पॉलिसी-2024 के तहत रानियां की अनाज मंडी में निजी स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकांश बसें मानकों के अनुरूप मिलीं, जबकि तीन बसों के दस्तावेज अधूरे पाए गए।

जिला परिवहन विभाग के अधिकारी सुरजभान ने बताया कि संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के लिए बसें नहीं लाने वाले स्कूलों से भी जवाब तलब किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Rania News
Rania News: रानियां में निजी स्कूल बसों की सुरक्षा जांच करती संयुक्त टीम।

About The Author

Related Posts