फर्जी प्लॉट एग्रीमेंट से 8.28 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
हिसार के चंदन नगर निवासी जगमोहन अग्रवाल गिरफ्तार
Published On
फतेहाबाद, (सच कहूँ न्यूज)। इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद पुलिस ने फर्जी प्लॉट एग्रीमेंट के जरिए ?8.28 लाख की धोखाधड़ी के मामले में हिसार के चंदन नगर निवासी जगमोहन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में भिरड़ाना निवासी संत कुमार से प्लॉट बेचने के नाम पर फर्जी इकरारनामा तैयार कर 8,28,855 की ठगी की गई थी। जांच में पता चला कि जिस महिला के नाम पर एग्रीमेंट बनाया गया, उसने न तो प्लॉट बेचने का सौदा किया था और न ही दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच में जुटी है।