शिक्षा और रोजगार
पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान फरार आरोपी गिरफ्तार
1800 रुपये का पेट्रोल डलवाकर भागा कार चालक, पुलिस ने दबोचा
Published On
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: शहर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप से 1800 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति बलेनो कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को एनएच-09 स्थित आनंद फ्यूल्स पेट्रोल पंप से एक कार चालक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी जयशीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।