CJP Protest: 26 जुलाई को देशभर में कैंडल मार्च निकालेगी CJP, शाम 6 बजे लोगों से शामिल होने की अपील

CJP का आंदोलन जारी, 26 जुलाई को राष्ट्रव्यापी कैंडल मार्च की घोषणा

Published On

नई दिल्ली। New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार, 26 जुलाई 2026 को देशभर में कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार यह कैंडल मार्च शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

पार्टी ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने शहरों और राज्यों में शाम 6 बजे आयोजित होने वाले कैंडल मार्च में शामिल होकर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराएं। CJP का कहना है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना है।

पार्टी ने सभी प्रतिभागियों से कानून का पालन करने, प्रशासन का सहयोग करने और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। संगठन का कहना है कि देशभर में एक साथ निकाले जाने वाले इस कैंडल मार्च के माध्यम से आंदोलन के प्रति जनता का समर्थन प्रदर्शित किया जाएगा।

CJP ने कहा कि आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर सरकार के साथ बातचीत जारी है, लेकिन जब तक प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

New Delhi

About The Author

Related Posts