लोक संपर्क समिति में सीएम का बड़ा फैसला, 13 शिकायतों का मौके पर निपटारा

मेंटेनेंस फीस के नाम पर बिजली नहीं काट सकते बिल्डर, होगी कार्रवाई

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि कोई भी बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क के नाम पर किसी परिवार का बिजली कनेक्शन नहीं काट सकता। यदि कोई बिल्डर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री शनिवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में रखे गए 15 मामलों में से 13 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि दो मामलों पर अगली बैठक में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुरुग्राम की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे का वैज्ञानिक तरीके से तय स्थानों पर ही निस्तारण किया जाए, ताकि शहर साफ-सुथरा रहे।

वजीरपुर एन्क्लेव की समस्याएं जल्द होंगी दूर

बैठक में वजीरपुर एन्क्लेव के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को संयुक्त सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तय समय में पूरे किए जाएं।

बिल्डरों की मनमानी नहीं चलेगी

सेक्टर-83 के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने शिकायत की कि कुछ परिवारों से मेंटेनेंस शुल्क नहीं मिलने पर बिल्डर उनके बिजली कनेक्शन काट रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेंटेनेंस शुल्क की वसूली के लिए किसी भी घर का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जा सकता। यदि कोई बिल्डर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gurugram News
Gurugram News: लोक संपर्क समिति में सीएम का बड़ा फैसला, 13 शिकायतों का मौके पर निपटारा

About The Author

Related Posts