यमुना के घटते-बढ़ते जलस्तर से तटीय क्षेत्र के बाशिंदे चिंतित, बहाव में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि

यमुना के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई।

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना में यमुना नदी का बढ़ता-घटता जलस्तर खादर क्षेत्र के बाशिंदों के मन-मस्तिष्क में चिंता पैदा कर रहा है। शनिवार को यमुना के बहाव में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 7534 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया है।पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में निरन्तर पानी छोड़ा जा रहा है।

शुक्रवार को प्रातः आठ बजे बैराज से यमुना नदी में अधिकतम 9867 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था, जिसके चलते शनिवार को कैराना में यमुना नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। यमुना नदी का जलस्तर 228.60मीटर से बढ़कर 228.70 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, शनिवार प्रातः आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 7534 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया।

हालांकि इस पानी से यमुना के बहाव में वृद्धि होने की संभावना नही है। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शनिवार प्रातः आठ बजे अधिकतम 7534  क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है। यमुना के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की आंशिक वृद्धि हुई है। यमुना ब्रिज पर लगे सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है।

Yamuna River

About The Author

Related Posts