कैराना कोतवाली की पुरानी बैरक व भोजनालय स्क्रैप की नीलामी

गांव अकबरपुर सुनहेटी के चौधरी बदर अली ने लगाई दोनों परिसंपत्तियों की सर्वाधिक बोली

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ के आदेश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली कैराना परिसर में स्थित पुरानी बैरक संख्या-01 एवं भोजनालय की स्क्रैप नीलामी विगत शुक्रवार को गठित समिति के द्वारा सकुशल एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया उपजिलाधिकारी कैराना शिवाजी यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें तहसीलदार कैराना अर्जुन चौहान, क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार समेत समिति के अन्य नामित अधिकारी उपस्थित रहे।

नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यवाही की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई। प्रक्रिया में कुल 05 बोलीदाताओं ने प्रतिभाग किया तथा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप प्रतिस्पर्धात्मक रूप से अपनी-अपनी बोलियाँ प्रस्तुत की। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, सर्वाधिक बोली लगाने वाले प्रतिभागी का चयन किया गया। दोनों परिसंपत्तियों के लिए सर्वाधिक बोली चौधरी बदर अली निवासी ग्राम अकबरपुर सुनहेटी के द्वारा लगाई गई।

नीलामी की निर्धारित शर्तों के अनुसार, समस्त कार्यवाही नियमानुसार संपन्न कराई गई। नीलामी उपरांत आवश्यक अभिलेखीय एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए संपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृति हेतु सक्षम अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। नीलामी को सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत कोतवाली परिसर में स्थित पुरानी बैरक संख्या-01 एवं पुराने भोजनालय के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नियमानुसार संपादित की जाएगी। संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया शासनादेशों एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई।

Kairana News

About The Author

Related Posts