80 लाख रुपये की स्मैक व बाइक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

स्मैक तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 361 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश कुमार ने गश्त के दौरान कैराना-भूरा राजबाहे की पटरी पर बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के सामने से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 361 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता दानिश व सारिक उर्फ मुंसारिक निवासीगण ग्राम गोगवान बताए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी दानिश के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी व चोरी के अभियोग पंजीकृत है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts