दिव्यांग से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद पुलिस ने लूट मामले में दो आरोपियों को दबोचा
Published On
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: शहर थाना फतेहाबाद पुलिस ने दिव्यांग व्यक्ति से 1,500 रुपये लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि 21 जुलाई को पुराना बस अड्डा स्थित शौचालय के पास दो युवकों ने दिव्यांग राकेश कुमार से मारपीट कर उसकी जेब से 1,500 रुपये लूट लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशाल उर्फ टुंडा और राहुल उर्फ मिड्डा, दोनों निवासी कबीर बस्ती, फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैै।
