यमुना के जलस्तर में 92 सेंटीमीटर की वृद्धि, 8467 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज
यमुना जलस्तर बढ़ा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना में यमुना के जलस्तर में 92 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 8467 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में निरन्तर हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के सिलसिला जारी है। बुधवारवार प्रातः आठ बजे बैराज से यमुना नदी में अधिकतम 21,567 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था, जिसके चलते गुरुवारवार को कैराना में यमुना नदी के जलस्तर में 92 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। यमुना नदी का जलस्तर 227.90 मीटर से बढ़कर 228.82 मीटर पर पहुंच गया।
वहीं, गुरुवार प्रातः आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिकतम 8467 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। हालांकि इस पानी से यमुना के बहाव में वृद्धि होने की संभावना नही है। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से गुरुवार प्रातः आठ बजे अधिकतम 8467 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। यमुना के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है, जिससे खतरे की कोई बात नही है। यमुना ब्रिज पर लगे सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है।
