भक्ति रस में डूबी मेरठ की साध-संगत, 'चल सत्संग में तू आ' भजन पर झूमे श्रद्धालु

मेरठ कैंट की भाइयों की ब्लाक स्तरीय नामचर्चा आयोजित हुई

Published On

मेरठ (सच कहूँ/रकम सिंह)। Naamcharcha: चल सत्संग में तू आ, इस जन्म का लाभ उठा, दुनिया से किनारा हो सकता दुनिया से किनारा कौन करें आदि भजनों के माध्यम से कविराज भाईयो ने गाई राम नाम की महिमा। आज ब्लाक लखवाया मेरठ कैंट की भाइयों की ब्लाक स्तरीय नाम चर्चा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र रोहटा रोड़ मेरठ पर आयोजित हुई। नाम चर्चा का आयोजन ब्लाक प्रेमी सेवक रामेंद्र इन्सां द्वारा कराया गया। कविराज भाई रकम सिंह इन्सां, विमल इन्सांं, विपिन इन्सां, राकेश इन्सां, कृष्ण पाल इन्सां, रविन्द्र इन्सांं, राजेंद्र इन्सां आदि द्वारा पूज्य गुरुजी द्वारा रचित भजनों के ग्रंथों में से संगीत की मधुर धुनों पर भजन वाणी की सेवा की।

सच्चे नम्र सेवादार सतीश गुप्ता इन्सां, जगमेंद्र इन्सांं द्वारा जिला मेरठ की 23,34 एवं 25 तारीख की सेवा में बरनावा डेरे में भाईयो को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर साफ सफाई, खेती बाड़ी की सेवा करने की विनती की एवं पूज्य संत डॉ एमएसजी के पावन अवतार दिवस 15 अगस्त पर पर्यावरण को स्वच्छ हरा भरा रखने के लिये ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण की अभी से प्लानिंग तैयारी करने के निर्देश दिए। नाम चर्चा के बाद सेवादारों ने डेरे में चल रही फर्श की सेवा में सहयोग दिया। डेरे से आये आॅर्गेनिक स्वादिष्ट लज्जतदार खजूरों का भी साध संगत ने लुफ्त उठाया। नाम चर्चा एवं सेवा कार्यो में धर्मपाल इन्सां, वेदपाल इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, सत्यवीर इन्सां, ऋषिपाल इन्सांं, जसवंत इन्सां ने सहयोग दिया।

Naamcharcha

About The Author

Related Posts