Blood Donation: गढ़ी ब्लॉक के सेवादार ने निभाया मानवता का फर्ज

अजयपाल इन्सां ने किया रक्तदान

Published On

Blood Donation: गढ़ी (हिसार), (सच कहूँ/मुकेश)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही मानवता भलाई की मुहिम के तहत गढ़ी ब्लॉक के सेवादार अजयपाल इन्सां ने जरूरतमंद मरीज के लिए 13वीं बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सरसा में पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में पहुंचकर रक्तदान किया। अजयपाल इन्सां ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नियमित रूप से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर इंसानियत का फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने स्वस्थ लोगों से भी नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने की अपील की। Hisar News

About The Author

Related Posts