700 में से 624 अंक प्राप्त कर NEET-2026 क्वालिफाई करने पर मोहम्मद अयार (शाद) का सम्मान

सेल्फ स्टडी और अनुशासन से मिली सफलता, NEET टॉपर मोहम्मद अयार (शाद) सम्मानित

Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट, यमुनानगर द्वारा गांव टापू कमालपुर, जिला यमुनानगर निवासी मोहम्मद अयार (शाद), सुपुत्र राव लियाकत अली को NEET-2026 परीक्षा में 700 में से 624 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल करने पर मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मोहम्मद अयार (शाद) को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि अयार की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प एवं निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सम्मान समारोह के दौरान मोहम्मद अयार (शाद) ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी, सोशल मीडिया से दूरी, नियमित अनुशासन तथा अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करके पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत करें तथा समय का सदुपयोग करें, तो सफलता अवश्य मिलती है।

उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने और पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का भी संदेश दिया। इस सम्मान समारोह में ट्रस्ट के चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम, वाइस चेयरमैन रियाज़ अहमद खान, डायरेक्टर नसीम हसन, रक्षक डिफेंस अकादमी के एडवोकेट जब्बार पोसवाल सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Pratap Nagar News

About The Author

Related Posts