भाजपा की टिफिन बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर, केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान: प्रिंस मंगला

कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाने का आह्वान

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत पिहोवा मंडल के गांव सतोढा एवं सियाणा सैंदा के शक्ति केंद्रों पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी टिफिन बैठक की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिहोवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने शिरकत की। दोनों गांवों में पहुंचने पर युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने कहा कि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी 377 शक्ति केंद्रों पर एक साथ टिफिन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति का गठन, बीएलए-2 की सक्रिय भूमिका, एसआईआर से संबंधित कार्यों की समीक्षा, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति तथा 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा उनकी जानकारी सरल पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया। प्रिंस मंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हरियाणा को मिली अनेक विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा विभिन्न बड़ी सौगातों के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा पारदर्शी शासन, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं गरीब कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, मंडल आईटी प्रमुख अजय शर्मा (रॉकी), मंडल उपाध्यक्ष शिवानी, शक्ति केंद्र प्रमुख चंद्रपाल, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 यशपाल, सुभाष कुमार, प्रीतम सिंह, किशोर, अजय चौधरी, शुभम, करनैल, बलवंत तथा सुभाष चंद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pehowa News

About The Author

Related Posts