जिला पुलिस अधीक्षक से अपने प्लाट से नाजायज कब्जा हटवाने और पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की

प्लॉट विवाद में न्याय की मांग, पुलिस अधीक्षक से शिकायत

Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: जिला पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में पुष्प जैन पुत्र अजय जैन व अश्वनी कुमार पुत्र मंगत राम निवासी गाँव देवधर ने कहा कि उसने मौजा किशनपुरा में दकानों के लिये 12 जनवरी 2022 में मुजा किशनपुरा में जगह ली थी। कुछ दिन पहले उसके पास कर्ण सैनी निवासी तिहमो का फोन आया कि मेरे पास एक बड़ी गाडी पाईप की आई हुई है उसे उतारने के लिये मेरे गोदाम में जगह नहीं है। मैं कुछ दिन के लिए पाईप आपके प्लाट में उतार रहा हु। ये प्लाट इनकी दुकान के पास है।

मैंने अपने पिता जी से बात करके इनको हा कर दी और इन्होने अपने पाईप उनके प्लाट में उतार दिए। काफी टाइम के बाद उन्होंने उसको बोला कि मैंने अपनी जगह में दुकान बनानी है इसे खाली कर दो और अपने पाईप अपने गोदाम में रख लो। पहले तो वह मुझे आज-कल करता रहा। जब मैने और मेरे परिवार वाले उसके पास गये तो वो हमसे लड़ने लगा और हाथापाई करने लगा। इसकी शिकायत हमने थाना प्रताप नगर में भी दी थी तो वह प्लाट को अपना बताने लगा और थाना से भी उसके पक्ष में  कारवाई होने लगी।

पीड़ित पक्ष के पुष्प जैन और अश्वनी जैन ने मीडिया को बताया कि नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में जिस किसी की सरसई के हिसाब से जगह बची हुई थी दूसरे पक्ष के लोगों ने वह कौड़ियों के भाव खरीद ली और उसके बाद वह उनकी जगह पर भी नाजायज कब्जा करना चाहता है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनको देर रात तक थाने में बैठाकर रखा और पुलिस ने उन पर फैसले का दबाव भी बनाया। 

 Pratap Nagar News
 Pratap Nagar News: पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पीड़ित पक्ष ने इसमें उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

About The Author

Related Posts