गौशाला में 13 क्विंटल हरा चारा व गुड़ भेंट
गौसेवा को भारतीय संस्कृति की पहचान बताते हुए नियमित सहयोग का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद की ओर से अबोहर रोड स्थित गौशाला में गौसेवा के उद्देश्य से 13 क्विंटल हरा चारा एवं दो पेटी गुड़ भेंट किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया। Hanumangarh News
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट सुखवीर सिंह भाम्भू थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रमेश पंचारिया, संदीप, वीरेन्द्र सिंह, ओम ईश्वर तथा पंजाबी सभा के अध्यक्ष साधा सिंह खोसा मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने की। मुख्य अतिथि एडवोकेट सुखवीर सिंह भाम्भू ने कहा कि गौशालाओं के संचालन में समाज के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार गौसेवा में योगदान देना चाहिए, जिससे निराश्रित गौवंश का बेहतर संरक्षण और पालन-पोषण हो सके। अन्य अतिथियों ने भी गौसंरक्षण एवं गौसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। Hanumangarh News
जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा रही है। गौवंश की सेवा करना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवक परिषद समय-समय पर गौशालाओं में चारा, गुड़ एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाती रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। समिति सदस्य शंकर सैनी, किशोरी लाल ने गौमाता के भजनों का गुणगान किया।
गौशाला प्रबंधन ने राष्ट्रीय युवक परिषद एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही गौशालाओं का सुचारु संचालन संभव हो पाता है। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी गौसेवा के लिए निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, रामलाल कांवलिया, गोविन्द, कुरड़ाराम, हनुमान शेखावत, वीरेन्द्र जैन, पवन सोनी, सुरेश शर्मा, सुरेश भार्गव, गोपाल कण्डा, दीक्षा शेखावत, जयवर्धन मौजूद थे। Hanumangarh News