Job Fair News: सुनाम में 20 जुलाई को लगेगा मेगा रोजगार मेला

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

Published On

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Job Fair: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा सूबे के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक मौके मुहैया करवाने और एक अच्छा माहौल सृजित करने की वचनबद्धता के तहत सुनाम में 20 जुलाई 2026 को एक विशाल मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सूबे के युवा लड़के-लड़कियों को इस सुनहरे मौके का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पिछले समय दौरान पंजाब सरकार द्वारा सरकारी क्षेत्र में ही 68,000 से अधिक नौकरियां बिना किसी सिफारिश और बिना रिश्वत के, पूरी तरह मेरिट के आधार पर दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ प्राइवेट इंडस्ट्री (निजी उद्योग) भी युवाओं के रोजगार का एक बहुत बड़ा जरिया है, जिसको मुख्य रखते हुए सरकार द्वारा लगातार रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज उनके दोनों विभागों उद्योग विभाग और रोजगार उत्पत्ति विभाग द्वारा संयुक्त तौर पर सुनाम ऊधम सिंह वाला की पवित्र धरती पर यह मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह मेला महाराजा पैलेस, सुनाम-पटियाला रोड, सुनाम में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया जाएगा।

इसमें 18 साल से 50 साल तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। योग्यता और तजुर्बे के अनुसार 12,000 रुपए से लेकर 42,000 रुपए प्रति माह तक की तनख्वाह दी जाएगी। इस रोजगार मेले में देश और सूबे की 100 से अधिक बड़ी और नामी कंपनियां शिरकत कर रही हैंैं। उन्होंने युवाओं को कहा कि वे मेले में आते समय अपने सभी असली सर्टिफिकेट और जरुरी दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि कंपनियों द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार मौके पर ही नौकरी दे दी जाए। शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियों के नाम इस प्रकार हैं : सोनालिका, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, के.आर.बी.एल, अवानी, ए.पी. आॅर्गेनिक्स, मैक्स, नाहर स्पिनिंग।

Aman-Arora

About The Author

Related Posts