पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए इन्सानियत की लौ जलाए हुए हैं संगरिया के ये सेवादार

मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की डेरा अनुयायियों ने उठाई जिम्मेदारी

Published On

संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। यह खबर स्वार्थ से भरी इस दुनिया में इंसानियत की एक ऐसी मर्मस्पर्शी दास्तान है, जो पत्थरों को भी पिघला दे। अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन जो खुद को भूल चुके हैं, उनके लिए जीना ही असली जिंदगी है। तपती धूप में सड़कों पर जब एक 45-50 साल का बेबस इंसान, मानसिक संतुलन खोकर अर्धनग्न हालत में भटक रहा था, तो उसकी तड़प देखकर मानवता भी रो पड़ी होगी। नगराना टोल नाके के पास भटकते इस लाचार व्यक्ति पर जब होटल संचालक धर्मवीर की नजर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी संगरिया के सेवादारों को इसकी सूचना दी। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। Sangaria News

सिसकियों को मिला सुकून का मरहम

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने उस बेहाल व्यक्ति को संभाला। पुलिस को सूचित करने के बाद उसे एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, संगरिया लाया गया। वहां उसे नहलाया, नए कपड़े पहनाए और भरपेट भोजन कराया गया। फिर उसने अपना नाम 'चन्दर' बताया। सोचिए, उस मां, उस बहन या उस परिवार पर क्या गुजर रही होगी, जिसका चन्दर यूं सड़कों पर भटकने को मजबूर था। Sangaria News

ढूंढ़ रहे हैं चन्दर का आशियाना

सेवादार लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां और सुरेंद्र जग्गा, अमरनाथ दिन-रात सोशल मीडिया और पुलिस के जरिए चन्दर के परिवार को ढूंढ़ने में जुटे हैं। जब तक उसके अपनों का पता नहीं चलता, यह मानवता भलाई केंद्र ही उसका घर है और ये सेवादार ही उसका परिवार है। अगर आपकी नजरों में इस चन्दर का कोई सुराग हो, या कोई परिवार अपने खोए हुए लाल के लिए तड़प रहा हो, तो कृपया इन नंबरों पर संपर्क करके एक बिछड़े परिवार को मिलाने के पुण्य के भागीदार बनें और इन 9413514414, 9413714295, 8005630276 नम्बरों पर संपर्क करें। Sangaria News

About The Author

Related Posts