जानलेवा हमले और छीना-झपटी मामले में एक महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

64 हजार रुपये और सोने की चेन लूट मामले में 6 गिरफ्तार

Published On

तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: ढाणी दरियापुर के पास 13 मई को बैंक कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले और छीना-झपटी मामले में तोशाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार स्याहड़वा निवासी बैंक कर्मचारी कृष्ण कुमार की माता की कुछ समय पहले गांव की एक महिला के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर महिला ने अपने परिचित युवकों को बुलाकर 13 मई को ढाणी दरियापुर के पास कृष्ण कुमार पर लाठी-डंडों से हमला करवा दिया।

हमले में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसके पास से 64 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने स्याहड़वा निवासी महिला के अलावा पानीपत निवासी प्रवीण उर्फ भिंडी, अमन उर्फ भोला, अरमान, पवन और हर्ष उर्फ टपका को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

arrested
सांकेतिक फोटो

About The Author

Related Posts