अब त्रिपड़ी की कॉलोनियों में नहीं जमा होगा बरसाती पानी, आमजन को मिलेगी राहत

वार्ड नंबर 4 और 6 में 85 लाख की लागत से नई लाइनें बिछाने के कार्य की शुरआत 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने कहा कि पिछले कई दशकों से बरसाती पानी भरने की समस्या से जूझ रहे त्रिपड़ी के आनंद नगर-ए, दशमेश नगर-बी और आसपास के इलाकों के निवासियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को वार्ड नंबर 6 में बरसाती पानी की निकासी के लिए 45 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन डालने के काम की शुरूआत करवाई गई। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 4 आनंद नगर-बी से जेल रोड की ओर जाने वाली सड़क पर जमा होने वाले पानी की समस्या के समाधान हेतु 40 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई योजना का भी मौके पर जाकर जायजा लिया। डॉ. बलबीर सिंह ने आज अपने क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात करते हुए कहा कि उन पर लोगों के बहुत एहसान हैं, और विकास कार्य करवाकर वे लोगों के इस कर्ज का ब्याज चुका रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पूर्व सरकारों की लापरवाही के कारण त्रिपड़ी के कई इलाकों में हर बारिश के समय पानी भर जाता था, जिसकी निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया था। लेकिन भगवंत मान सरकार ने लोगों की इस समस्या का समाधान करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इसके तहत भूमिगत कुएं बनाकर बरसाती पानी को जमीन के नीचे पहुंचाने तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइनें डालकर इस समस्या से राहत दिलाई जा रही है। आज आनंद नगर-ए स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन डालने के काम की शुरूआत करवाई गई और साथ ही दशमेश नगर-बी में किए जाने वाले कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उनके साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विर्क, नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह, काउंसलर जसबीर सिंह गांधी, चरणजीत सिंह एस.के., मनदीप सिंह, गज्जन सिंह, राजविन्द्र कौर, मीनाक्षी तथा अन्य क्षेत्रवासी भी मौजूद थे।

Patiala News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पटियाला के आनंद नगर-ए में स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के कार्य का शुभारंभ करते हुए।

Patiala News
Patiala News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पटियाला के आनंद नगर-ए में स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के कार्य का शुभारंभ करते हुए।

About The Author

Related Posts