Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

Pulse Polio Campaign: सरसा में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 1.26 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिन्दगी की

798 बूथ बनाए जाएंगे, 229 मोबाइल टीमें घर-घर पहुंचकर देंगी पोलियो की खुराक

Manmohan Picture
Published On

Pulse Polio Campaign: सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 28 से 30 जून तक जिलेभर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाएगा। अभियान के तहत पांच वर्ष तक की आयु के 1 लाख 26 हजार 711 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 798 बूथों के अलावा मोबाइल और ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार जिले में कुल 798 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनमें 55 बूथ स्कूलों में तथा 743 बूथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बनाए जाएंगे। Sirsa News

अभियान को सफल बनाने के लिए 3015 बूथ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला इम्यूनाइजेशन स्टोर प्रभारी एवं सीनियर फार्मासिस्ट योगेश खन्ना ने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 229 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में कुल 458 सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य आवागमन स्थलों पर बच्चों को कवर करने के लिए 40 ट्रांजिट टीमें तैनात की जाएंगी, जिनमें 79 सदस्य कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि पूरे अभियान की निगरानी के लिए 155 सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के दौरान जिले के करीब 2 लाख 60 हजार 323 घरों तक पहुंच बनाई जाएगी। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक देकर उसे इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं और उन्हें पोलियो की दो बूंद दवा पिलाएं। अभियान के अगले दो दिनों में मोबाइल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। Sirsa News

2002 में मिला था जिले का आखिरी पोलियो मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सरसा जिले में पोलियो का अंतिम मामला वर्ष 2002 में गांव ओटू में सामने आया था। वहीं देश में पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी 2011 को पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया था। इसके बाद 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त देश का प्रमाणपत्र प्रदान किया था। अधिकारियों ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए प्रत्येक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। Sirsa News

फैक्ट फाइल

  • अभियान अवधि : 28 से 30 जून
  • लक्ष्य : 1,26,711 बच्चों को पोलियो की खुराक
  • कुल बूथ : 798
  • मोबाइल टीमें : 229
  • ट्रांजिट टीमें : 40
  • सुपरवाइजर : 155
  • कवर किए जाने वाले घर : 2,60,323
  • जिले में पोलियो का अंतिम मामला : वर्ष 2002, गांव ओटू

About The Author

Related Posts