Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पेट्रो-उत्पाद गोदाम में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

समय रहते सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी, मौके पर पहुंचे अनिल विज 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: हरियाणा के अंबाला शहर के पास स्थित मंडोर गांव में सोमवार सुबह करीब 9 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गद्दा और पेट्रो-उत्पाद गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कई किलोमीटर दूर तक सिर्फ काले धुएं का गुबार ही नजर आ रहा था। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त परिसर में मौजूद 200 से अधिक कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सतीश कुमार ने जानकारी दी कि विभाग को सुबह लगभग साढ़े 9 बजे इस अग्निकांड की सूचना मिली थी। गोदाम में गद्दों के साथ-साथ तेल, केमिकल और पेट्रोलियम उत्पाद जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कारण लपटें बेहद तेजी से फैलीं और उन्होंने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता और असहनीय तपिश के कारण दमकलकर्मियों को शुरूआत में पास जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति पर काबू पाने के लिए करीब 7 दमकल गाडि?ों को मोर्चे पर लगाया गया, जिसके बाद राहत कर्मियों ने दो घंटे से अधिक समय की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

मौके पर पहुंचे अनिल विज 

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांव मंडोर में आज प्रात: फैक्टरी में आगजनी की घटना का मौके पर पहुंच जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को राहत कार्य तेजी से करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित फैक्टरी मालिक से घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा आग का कारण: डीएसपी 

डीएसपी जितेश जिंदल ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शुरूआती जांच और प्रशासनिक आंकलन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो पाएगी। फैक्ट्री प्रबंधन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का तैयार माल और रासायनिक उत्पाद पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।

Ambala News
Ambala News

About The Author

Related Posts