Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जलघर की सफाई और पेयजल की मांग को लेकर गिंदड़ां वासियों ने किया रोष प्रदर्शन 

कर्मचारियों के साथ जेई और एसडीओ के तबादले की भी रखी मांग

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। Kharian News: गांव गिंदड़ां के लोगों ने सोमवार को जलघर के समक्ष धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गुसाए ग्रामीणों ने जलघर में कार्यरत कर्मचारियों पर गांव के सभी वार्डों में सम्मान रूप से जल स्पलाई न देने के साथ विभागीय अधिकारियों द्वारा जलघर की सफाई व अन्य कार्य में कोताही बरतने के आरोप लगाते हुए तबादते की मांग रखी है। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति न मिलने पर ग्रामीणों ने जलघर के गेट पर करीब 4 घंटों तक चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठे रहे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

सूचना मिलने पर विभाग से जेई सुरेंद्र भाटिया मौके पर पहुंचे और लोगों की समसयाओं को सुनने के उापरांत आगमी सात दिनों में सभी टैंकों की सफाई, फिल्टर टैंकों की करेसर बदलने के साथ अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को धरने से उठाया। आश्श्वासन उपरांत ग्रामीणों ने जेई को चेतावनी दी की अगर उन्होंने तय समय सीमा में उनकी सभी मांगे पूरी नहीं की तो वे अनिश्चितकालीन धरना करने को मजबूर होंगे और जिला उपायुक्त के समक्ष अपनी मांगों को लेकर जाएंगे।

ये हैं प्रमुख समस्याएं 

ग्रामीण विनोद कुमार, जसवंत, दूनीलाल, नोरंग लाल, प्रदीप कुमार व अन्य ने बताया कि जलघर के बड़े टैंकों में गंदगी भरी पड़ी है। जिनकी लंबे समय से विभाग की ओर से सफाई नहीं करवाई गई। जलघर से पानी की सप्लाई की मोटर पिछले 6 महीनों से खराब पड़ी है। खाल क्षतिग्रस्त और कचरे से भरा पड़ा हैं। फिल्टर टैंकों में बीते दो सालों से करेसर नहीं बदली गई। जिससे पानी पुरी तरह से साफ नहीं होता। गांव में जगह जगह पाइपें लिकिंज हैं। जिसके कारण न घरों में दूषित पानी पहुंचता है और उन्हें पानी प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होता। जलघर के टैंकों से घरों तक पहुंचने वाले पानी में दवाई नहीं मिलाई जाती जिस कारण गंदा पानी पीने से बच्चे, बुजुर्गों सहित अन्य लोग बीमार हो रहे हैं। 

ग्रामीणों ने उठाई कर्मचारियों, जेई और एसडीओ के तबादले की मांग 

ग्रामीणों ने बताया कि जलघर में कार्यरत कर्मचारी सही से कार्य नहीं कर रहे और गांव के सभी वार्डों में समान रूप से पानी की सप्लाई नहीं दे रहे। इसके साथ पानी की लिकिंज पाइपों को भी ठीक नहीं किया जा रहा। गुसाए ग्रामीणों ने बताया कि अपनी समस्या को लेकर कई बार उन्होंने विभाग के जेई सुरेंद्र भाटिया और एसडीओ रामरख को फोन किया लेकिन वो उनके फोन नहींं उठाते। अधिकारियों और कर्मचारियों के खराब रवैये से परेशान ग्रामीणों ने सभी कर्मचारियों के साथ जेई व एसडीओ के तबादले की मांग की है।  

कई बार विभागीय मिटिंग होने के चलते ग्रामीणों का फोन नहीं उठाया जाता। धरना स्थल पर पहुंचकर जलघर का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्या को सुना। विभाग की ओर से अगले सात दिनों में दोनों टैंकों की सफाई करवा दी जाएगी और ग्रामीणों की मांग के अनुसार एक कर्मचारी का तबादला मौके पर कर दिया गया है। सरेंद्र भाटिया, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग। 
विभाग की ओर से गांव के जलघर के बड़े टैंकों की सफाई लंबे समय से नहीं करवाई गई है और न ही विभाग के एसडीओं ओर जेई फोन ही उठाते। कई बार विभाग के अधिकारियों को डिग्गियों की सफाई करवाने के लिए बोला गया लेकिन आश्श्वासन के सिवाए कुछ नहीं हो रहा। अगर एक सप्ताह तक विभाग उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो पूरा गांव एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेगें और जिला उपायुक्त के समक्ष पेश होंगे। 
- जसवंत घोड़ेला, सरपंच गिंदड़ा। 

Sirsa News
Kharian News: प्रदर्शन करते ग्रामीण और पानी के टैंकों में पड़ी गंदगी।

About The Author

Related Posts