Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जयपुर बनेगा प्राकृतिक खेती का केंद्र, 12 जून को विशेष कार्यक्रम

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट धालीवाल)। Jaipur News: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक सोमवार को जयपुर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने की।

बैठक में 12 जून को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कैलाश चौधरी ने बताया कि प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले आचार्य देवव्रत अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनकी टीम किसानों को जीवामृत निर्माण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उपाय तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की तकनीकों की जानकारी देगी। कार्यक्रम में हरिभाऊ बागड़े, भजनलाल शर्मा, मदन राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

प्रत्येक मंडल से चुने जाएंगे पांच किसान

किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संगठनात्मक मंडल से पांच किसानों का चयन किया जाएगा। इन नामों के आधार पर प्रत्येक जिले से लगभग 150 किसानों की सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी। चयनित किसानों को जयपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक के दौरान कैलाश चौधरी ने प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, रेवंत सिंह राजपुरोहित सहित किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jaipur News

About The Author

Related Posts