देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पाल गड़रिया धर्मशाला, अर्जुन नगर में धूमधाम से मनाई गई

देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पाल गड़रिया धर्मशाला, अर्जुन नगर में धूमधाम से मनाई गई

Sach Kahoon Picture
Published On

प्रताप नगर सच कहूं राजेंद्र कुमार।  जिला यमुनानगर के अर्जुन नगर स्थित पाल गड़रिया धर्मशाला में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं, युवाओं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर लोकमाता के जीवन एवं आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम सिंह राणा उपस्थित रहे। अखिल भारतीय पाल गड़रिया के जिला प्रधान राकेश पाल व उसकी पूरी टीम द्वारा उनका पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महापुरुष और महान विभूतियां किसी एक समाज, जाति या वर्ग की नहीं होतीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की धरोहर होती हैं। उनके आदर्शों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भगवान शिव की परम भक्त थीं। उनका जीवन सेवा, त्याग, धर्म और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। देशभर में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और तीर्थस्थलों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराकर उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दूरदर्शिता, न्यायप्रियता और जनहितकारी नीतियों के कारण आज भी उन्हें आदर्श शासक के रूप में स्मरण किया जाता है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किए। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन हमें सेवा, परोपकार, ईमानदारी और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मंत्री जी पाल गड़रिया धर्मशाला में लाइब्रेरी के लिए ग्रांट देने की घोषणा की कार्यक्रम में अति विशिष्ट के तौर पर एच पी एस सी मेंबर राजेंद्र धीमान, बरखा राम dnt चेयरमैन पंजाब ज्ञान चंद पंडवार, राकेश गुढ़ा नगर पालिका चेयरमैन इन्द्री आदि वक्ताओं ने भी लोकमाता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर   जिन बच्चों। 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से पास की उनको विशेष तौर पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में जिला अध्यक्ष राकेश पाल अखिल भारतीय पाल गड़रिया महासभा ने उपस्थित सभी लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा, सेवा और सद्भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आयोजकों द्वारा धन्यवाद  किया गया। यह आयोजन लोकमाता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ।

इस मौके पर अति विशिष्ट श्री नर सिंह पाल प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पाल गड़रिया महासभा को जिला की टीम की तरफ से सम्मानित किया गया।मौके पर सचिन नाहर पुर, रामेश्वर मास्टर विकास मास्टर, नरेश बापा, राजेंद्र पाल देवघर, विक्रम पाल माजरा, मुकेश पाल, अश्वनी पाल, हंसराज जगाधरी, ईलम सिंह कोहलीवाला, अशोक पाल,राज कुमार रसूलपुर, जय कुमार कोहलीवाला विकास बहराम पुर, सुखराज पाल, सुनील पाल और सैंकड़ों की संख्या में पाल गड़रिया समाज मौजूद रहा।

About The Author

Ad Ad

Related Posts